हर व्यक्ति को प्रोफेशनल स्कील का ज्ञान देना जरूरी
संवाद सहयोगी (गया नगर): डीएवी मेडिकल यूनिट में बिहार जोन-2 क्षेत्र के अंग्रेजी शिक्षकों का एक दिवसीय कार्यशाला रविवार को आयोजित किया गया। कार्यशाला का विषय 'एसेसमेंट आफ स्पीकिंग एंड लिस्टिंग स्कील' था। कार्यशाला का शुभारंभ गया कालेज अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक प्रो.ओम प्रकाश एवं डीएवी पब्लिक स्कूल बिहार जोन-2 के क्षेत्रीय निदेशक डा.यू.एस.प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेजी अब आम लोगो की भाषा बन गई है। लेकिन अंग्रेजी कोई विषय नहीं है। बल्कि आम लोगों की बोलचाल की शैली है। इसके बिना जीवन में प्रगति संभव नहीं है। कहीं भी जांब में जाए तो अंग्रेजी का व्यवहारिक ज्ञान होना बहुत जरूरी है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को स्कील को बढ़ावा मिलता है। देश के अलग-अलग प्रदेश व विदेशो में अंग्रेजी का प्रचलन है, लेकिन उसके बोलने की शैली अलग -अलग होती है। कहीं अंग्रेजी को बोलने में ग्रामर का विशेष ध्यान रखा जाता है। तो कहीं इसे गायब कर दिया जाता है। वक्ताओ ने कहा कि इस भाषा की शुरूआत घर से होती है। कोई बच्चा अपने माता-पिता के टंग से अंग्रेजी बोलने के लिए सीखता है। अगर उसे घर में अंग्रेजी के बारे में बेहतर तरीके से नहीं बताया गया तो उस बच्चे की भाषा बिगड़ सकती है।
क्षेत्रीय निदेशक श्री प्रसाद ने कहा कि सीबीएसई निरंतर अंग्रेजी सहित अन्य विषयों में बदलाव कर रही है। उस बदलाव की जानकारी अगर शिक्षकों को नहीं है। तो बहुत मुश्किल होगी। सीबीएसई द्वारा हो रहे निरंतर बदलाव से परिचित कराने के लिए इस तरह की कार्यशाला जरूरी है। शिक्षक कार्यशाला से जो सीख कर जाए। उसे बच्चों को जरूर बताए। इससे पूर्व डीएवी मेडिकल यूनिट के प्राचार्य ए.के.जना ने आगत अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मध्य में डीएवी मेडिकल यूनिट की छात्राओं ने स्वागत गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।