गिरफ्तारी के लिए थाना परिसर में हंगामा
संवाद सूत्र, डोभी (गया) :
विगत 14 जुलाई को बजौरा में ग्यारह हजार तार के चपेट में आने से हुए दो बच्चों की मौत का मामला रविवार को तूल पकड़ लिया। गांव के ग्रामीण के साथ पीड़ित परिवार के परिजनों ने डोभी थाना में जमकर हंगामा किया। प्रशासन के सुस्त रवैया के खिलाफ नारेबाजी किया।
इस बीच थाना में मौजूद अधिकारीयों के साथ ग्रामीणों ने रोष पूर्ण बातचीत किया। करीब आधे घंटे के इस हंगामें के बाद थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने थाना में पहुंचकर परिजनों को बुलाकर आगे रिवाल्वर दिखा कर भय बनाने की कोशिश की। परन्तु इससे बात नही बनते देख शांत होकर बातचीत किया गया और दो दिनों में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। साथ ही गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने में मदद करने की गुहार लगायी। इधर ग्रामीणों का आरोप है की डोभी पुलिस प्रशासन अभियुक्त को गिरफ्तार करने से परहेज कर रही है। जिससे आरोपी खुलेआम घूम रहा है। बताते चलें की बजौरा में सुग्रीव सिंह और उसके दो बेटे बलवंत सिंह और हनुमंत सिंह के द्वारा नया मकान बनाने के क्रम में ग्यारह हजार वोल्ट के तार को डंडे और सूती बोरा के सहारे बिना विभाग के अनुमति के उपर किया था जिसका खामियाजा वर्षा होने के कारण बोरा भींग गया और नीचे से गुजर रही वर्षा और शोमा इसके चपेट में आ गयी। तत्पश्चात घटना स्थल पर ही इसकी मौत हो गयी थी। इसी बीच शेरघाटी डीएसपी अजय कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांड का सुपरवीजन करके दफा 304 ए को हटाकर 304 में तब्दील कर दिया और थाना को भेज दिया है।