Move to Jagran APP

मां की हत्या कर पुत्र फरार

By Edited By: Published: Mon, 21 Apr 2014 12:36 AM (IST)Updated: Mon, 21 Apr 2014 12:36 AM (IST)
मां की हत्या कर पुत्र फरार

जागरण संवाददाता, गया: गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत शाहमीरतक्या गेवालबिगहा दुर्गास्थान से दक्षिण पहाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते के एक मकान से रविवार की सुबह 40 वर्षीय संगीता देवी की लाश पुलिस ने बरामद की। संगीता की बेरहमी से हमलावरों ने शनिवार की देर रात हत्या कर दी। अनिरुद्ध प्रसाद ने अपनी पत्‍ि‌न संगीता की हत्या के आरोप में अपने 22 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार को नामजद करते हुए रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए पति अनिरुद्ध को शव सौंप दिया।

loksabha election banner

टाउन डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि अनिरुद्ध टिकारी थाना के शिवाबिगहा गांव का है। अनिरुद्ध की दो शादी है। पहली पत्‍ि‌न गांव में रहती है। अनिरुद्ध को पहली पत्‍ि‌न से एक पुत्र पंकज एवं एक पुत्री है। अनिरुद्ध ने आठ साल पूर्व दूसरी शादी संगीता से की। अनिरुद्ध को संगीता से कोई संतान नही है। अनिरुद्ध गया में एक अधिवक्ता का मुंशी है। संगीता के साथ अनिरुद्ध गौतम कुमार सिन्हा के मकान में किराएदार है।

डीएसपी श्री सिंह के अनुसार अनिरुद्ध ने पुलिस को बताया कि शनिवार को पंकज ने गांव आने को कहा। पंकज खेती से संबंधित कार्य को लेकर बुलाया था। अनिरुद्ध ने जब गांव में पंकज को नही देखा तो उसने पुत्र से बात की। पंकज ने बताया कि वह पटना में है। अनिरुद्ध गांव में शनिवार की रात रूक गया। दूसरी ओर पंकज अपने एक साथी के साथ गया आ गया। रात में अपनी सौतेली मां संगीता को तेज हथियार से कई प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। संगीता की मौत अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण घटनास्थल पर हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद पंकज अपने साथी के साथ फरार हो गया। रविवार की सुबह मकान में रहने वालों ने कमरा एवं मुख्य दरवाजा खुला देखा। पूरे घर में खून का थक्का जहां-तहां पड़ा था। पुलिस को सूचना दी गई। टाउन डीएसपी श्री सिंह ने आगे कहा कि पंकज फरार है। लेकिन उसके ठिकाने के बारे में पुलिस को सूचना मिली है। संभावित ठिकाने पर छापामारी करने के लिए पुलिस को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व अनिरुद्ध ने संगीता के नाम रही संपत्ति को बेचा था। बिक्री से प्राप्त राशि को लेकर संगीता व पंकज के बीच विवाद हुआ था। अनिरुद्ध ने घटना के पीछे संगीता व पंकज के बीच हुए विवाद को कारण बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.