वार्ड सदस्यों ने फूंका बिगुल
मुखिया द्वारा वार्ड सदस्यों को हासिए पर रखने व उसके अधिकारों से वंचित रखने को लेकर आक्रोश है।
मोतिहारी। मुखिया द्वारा वार्ड सदस्यों को हासिए पर रखने व उसके अधिकारों से वंचित रखने को लेकर वार्ड सदस्य संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक गांधीघाट पर हुई। अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष रामविलास राय ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में वार्ड सदस्य अपने वार्ड के विकासात्मक कार्यों के प्रति जवाबदेह हैं। वार्ड सदस्यों के दिए अधिकार को मुखियों द्वारा न्यायालय में चैलेंज किया जान उनकी मंशा को उजागर करता है। 27 फरवरी को जिला वार्ड सदस्य के तत्वाधान में समाहरणालय पर आयोजित धरना को ऐतिहासिक बनाने का अह्वान किया। संचालन भूलन राय व धन्यवाद ज्ञापन संत कुमार राम ने किया। बैठक में साकिर आलम, संजय पासवान, सूरत प्रसाद, सुनैना देवी, देवेंद्र राम, विनय कुमार, वृजा राय, मेहरून नेशा, अलीशेर मियां, सुरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।