मुखिया ने लगाई सुरक्षा की गुहार
सुगौली प्रखंड के करमवा रघुनाथपुर पंचायत के मुखिया संपत साह ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।
By Edited By: Published: Tue, 21 Feb 2017 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 03:01 AM (IST)
मोतिहारी। सुगौली प्रखंड के करमवा रघुनाथपुर पंचायत के मुखिया संपत साह ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। कहा गया है कि बदमाश मनोज सहनी ने उनसे रंगदारी मांगते हुए मारपीट की थी। घटना के 11 दिन बाद भी पुलिस ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की है। उक्त बदमाश व उसके साथी खुलेआम घूम रहे हैं। अभी भी उन्हें धमकी दी जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें