पीएम बना रहे विकास का इतिहास : राजेन्द्र
भाजपा देश की सबसे बडी पार्टी है इसके कार्यकर्ताओं संगठन प्रत्येक बूथ स्तर पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश का विकास करने में इतिहास रच रहे हैं। कार्यकर्ता काल्याणकारी संचालित योजनाओं को जन-जन पंहुचाएं।
मोतिहारी। भाजपा देश की सबसे बडी पार्टी है इसके कार्यकर्ताओं संगठन प्रत्येक बूथ स्तर पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश का विकास करने में इतिहास रच रहे हैं। कार्यकर्ता काल्याणकारी संचालित योजनाओं को जन-जन पंहुचाएं। उक्त बातें जिलापरिषद के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने राजेपुर पंचायत भवन में संगठनात्मक चुनाव को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने नीतीश कुमार के सात निश्चयों पर प्रहार करते उन्हें पंगु सरकार करार दिया। मुख्यमंत्री को अपराध ,भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेवार ठहराया। लोगों से अपील कि संगठन की ओर से जो दायित्व मिले उसे बखूबी निभाना चाहिए। मौके पर संगठन प्रभारी अजय उपाध्याय, संदीप साल्वी, लालबाबू ठाकुर, राजदेव कुशवाहा, दिलीप कुमार, राजेश चौधरी, विजय झा, प्रेमचन्द्र कुमार, मनोज कुमार यादव, शंभू कुशवाहा, नवलकिशोर, अशोक सहनी, मुकसूदन कुमार, सुशील यादव, अरतोस कुमार, वंशी राम, राकेश कुमार सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।
- संपादन-संजय