अधिकारों की रक्षा को ले परिषद संकल्पित
अनुमंडल विधिज्ञ संघ कार्यालय परिसर में रविवार को जिला, अनुमंडल व प्रखंड के मानवधिकार परिषद सदस्य व पदाधिकारियों की बैठक अरेराज प्रखंड अध्यक्ष आदित्य शुक्ला की अध्यक्षता में हुई।
मोतिहारी। अनुमंडल विधिज्ञ संघ कार्यालय परिसर में रविवार को जिला, अनुमंडल व प्रखंड के मानवधिकार परिषद सदस्य व पदाधिकारियों की बैठक अरेराज प्रखंड अध्यक्ष आदित्य शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने मानवाधिकार के विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की शोषित गरीब महिला व बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए मानवधिकार परिषद संकल्पित है। उक्त परिषद को मजबूत बनाने के लिए पंचायत स्तर पर बैठक करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज में उत्पन्न बुराईयों व भ्रष्टाचार रोकने के लिए मानवधिकार निरंतर कार्य करता रहेगा। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रियरंजन, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ गिरी, योगेंद्र राय, शैलेंदर जी, ब्रह्मनाथ तिवारी नवीन कुमार आनंद कुमार गिरी आदि उपस्थित थे।