Move to Jagran APP

Motihari Rape case: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गृह मंत्रायल ने मांगी रिपोर्ट

मोतिहारी में एक युवती के साथ रेप किया गया तथा उसे सड़कों पर नंगा घुमा कर पीटा गया। फिर उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया। घटना का संज्ञान गृह मंत्रालय व महिला आयोग ने लिया है।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2016 04:33 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 10:21 PM (IST)
Motihari Rape case: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गृह मंत्रायल ने मांगी रिपोर्ट

पटना [वेब डेस्क]। बिहार के मोतिहारी में पूरी हैवानियत के साथ रेप तथा उसके बाद युवती के प्राइवेट पार्ट में पिस्टल डाल देने की वारदात के नौ दिनों बाद पुलिस नींद से जागी है। शुक्रवार को वारदात का मुख्य आरोपी समीउल्लाह गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से घटना की रिपोर्ट तलब की है। पीडि़त लड़की की सुरक्षा में दो अंगरक्षक लगा दिए गए हैं।

loksabha election banner

यह वारदात मोतिहारी के रमगढवा की है। युवती ने रेप करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर उसी गांव के एक युवक ने युवती और उसके परिजनोें पर उसका गुप्तांग काटने का मामला दर्ज कराया है।

दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, करता था ब्लैकमेल

गैंग रेप की इस कहानी की पृष्ठभूमि कुछ दिनों पहले ही तैयार हो गई थी। युवती ने आरोप लगाया है कि गांव के शेख समीउल्लाह ने कुछ दिनों पहले उसके साथ रेप किया था। वह रेप का वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

गैंग रेप : मुन्नी भूल नहीं पा रही वो दरिंदगी, हवस के दरिंदे डाल रहे समझौते का दबाव

रेप की कोशिश की तो काट दिया गुप्तांग

बीते 13 जून को समीउल्लाह ने फिर रेप की कोशिश की तो युवती ने ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया। घायल युवक का मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन, पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। बाद में वह अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

दबंगों ने गांव में घुमाकर पीटा, किया गैंग रेप

13 जून की घटना के बाद 15 जून को समीउल्लाह के परिवारवालों व गांव के कुछ दबंगों ने युवती को बंदूक के बल पर गांव में घुमा-घुमाकर पीटा। उसे बचाने आई मां को भी बेरहमी से पीटा।

युवती ने बताया कि उसके साथ गैंग रेप किया गया और प्राइवेट पार्ट में पिस्टल व लकड़ी डालकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। युवती के अनुसार दबंगों ने उसे बेरहमी से पीटा तथा बेहोश होने पर सड़क किनारे नंगा छोड़कर फरार हो गए।

दुष्कर्म कर बना लिया वीडियो, संबंध बनाने से मना करने पर करता था ब्लैकमेल

यह कहानी भी चर्चा में

घटना को लेकर एक और कहानी भी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि युवती का युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। जब युवती के परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो वे युवक को बहला-फुसलाकर ले गए और मिलकर उसका गुप्तांग काट दिया।

लीपापोती में लग गई पुलिस

रामगढवा पुलिस दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर शिकायतों की जांच के नाम पर सो गई। इस बीच आरोपी खुलेआम घूमते रहे। मुख्य आरोपी, जिसका गुप्तांग पीडि़ता ने रेप की कोशिश के दौरान काट दिया था, वह सदर अस्पताल में इलाज कराता रहा, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस ने पीडि़त युवती की मेडिकल जांच कराने में भी अनाश्यक विलंब किया। विशेषज्ञ कहते हैं कि इस विलंब का असर मेडिकल रिपोर्ट पर पड़ सकता है।

मीडिया में घटना की चर्चा होने पर हंगामा मचा तो पुलिस हरकत में आई। एसपी जितेंद्र राणा पीडि़ता से मिलने गए। इस बीच मौका पाकर आरोपी अस्पताल से भाग गया।

हंगामा हुआ तो हरकत में आई पुलिस

सूत्रों के अनुसार मीडिया में हंगामा मचने पर मामला सरकार की नजर में गया। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने एसपी को सख्त निर्देश दिए। तब तक मामले की लीपापोती का कागजी खेल आरंभ हो चुका था।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जब राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना का संज्ञान लिया तो अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी। इसके बाद कांड के मुख्य आरोपी समीउल्लाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.