धूमधाम से मना लोक समिति का स्थापना दिवस
शहर के गांधी संग्रहालय में गुरुवार को अध्यक्ष राय सुन्दरदेव शर्मा की अध्यक्षता में लोक समिति का स्थापना दिवस मनाया गया।
मोतिहारी। शहर के गांधी संग्रहालय में गुरुवार को अध्यक्ष राय सुन्दरदेव शर्मा की अध्यक्षता में लोक समिति का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर समिति के राष्ट्रीय संयोजक कौशल गणेश आजाद ने किसानों की बदहाली के लिए सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को जिम्मेवार ठहराया। किसानों द्वारा आत्महत्या किये जाने का हवाला देते हुए कहा कि देश में न्यायपालिका, कार्यपालिका एवं विधायिका अप्रसांगिक हो चुकी है। वहीं शिवकुमार ने शिक्षा नीति को गलत करार देते हुए टॉपर घोटाला को ले रूबी राय की गिरफ्तारी पर सवालिया निशान लगाया। इसके अलावा राज्य संयोजक सौदागर, शिवजी, क्रांति रासोस, ब्रजकिशोर ¨सह, प्रो. अखिलेश ¨सह, जीतेन्द्र झा, सुरेश त्रिपाठी, प्रो. शशिभूषण शर्मा, आलोक कुमार, सुनील पटेल, तारकेश्वर प्रसाद, दिग्विजय, सुदिष्ट पासवान, पंकज द्विवेदी, प्रभात, रीना राय, विनय कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।