प्रमुख कार्यालय का जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
बनकटवा प्रखंड ई. किसान भवन सभागार में प्रखंड प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल ने किया।
By Edited By: Published: Sat, 30 Jul 2016 12:59 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2016 12:59 AM (IST)
मोतिहारी। बनकटवा प्रखंड ई. किसान भवन सभागार में प्रखंड प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल ने किया। उन्होंने जिले के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प जताया। प्रखंड प्रमुख सीता देवी ने कहा कि सभी वर्ग व समुदाय के लोगों के साथ बेहतर संबंध बनाते हुए विकास की गति को नया आयाम देने का प्रयास करुंगी। मौ़के पर ढाका विस के पूर्व विधायक पवन जयसवाल, डॉ. शकील अहमद, बीडीओ मुकेश कुमार रजक, सीओ आनन्द कुमार गुप्ता, जितना थानाध्यक्ष रणजीत कुमार पासवान, जिला पार्षद रामप्रवेश यादव, राज यादव, जदयू अध्यक्ष उमाकान्त प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद शंकर प्रसाद गुप्ता, रजनीश मिश्रा, अनिल यादव आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें