डोर-टू-डोर जा बताएं सरकार की उपलब्धियां
सुगौली प्रखंड जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक सुगौली विधानसभा प्रभारी ई. शशि भूषण ¨सह की अध्यक्षता में हुई।
मोतिहारी। सुगौली प्रखंड जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक सुगौली विधानसभा प्रभारी ई. शशि भूषण ¨सह की अध्यक्षता में हुई। श्री ¨सह ने बताया कि डोर-टू-डोर सभी कार्यकर्ता जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए जा रहे कार्यों को लोगों को बताएंगे व पार्टी के सिद्धांतों से अवगत करा जदयू का सदस्य बनाने का काम करें। बैठक में सुनिल ¨सह, बीससूत्री अध्यक्ष ब्रजेश पटेल, पंसस एकराम हुसैन, शमीम अहमद, परवेज आलम, राकेश पटेल, बलिराम ¨सह, राजेन्द्र सहनी, अखिलेश झा, रवि पटेल, शिवजीत महतो सहित कई मौजूद थे।
संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
सुगौली : संगठन को मजबूत बनाने को लेकर प्रखंड राजद अध्यक्ष अरविन्द प्रसाद यादव ने प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की व संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इसमें उपेन्द्र सहनी, सुरेन्द्र यादव, भुआली ठाकुर, रेयाजुल हक मुन्ना, राघव राय अदि शामिल थे।