निरीक्षण में बंद मिला अस्पताल
जिप सामाजिक न्याय समिति अध्यक्ष मनोज मुखिया ने सोमवार को भोपतपुर बझिया स्वास्थ्य उपकेंद्र का जायजा लिया।
By Edited By: Published: Tue, 21 Feb 2017 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 03:01 AM (IST)
मोतिहारी। जिप सामाजिक न्याय समिति अध्यक्ष मनोज मुखिया ने सोमवार को भोपतपुर बझिया स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल बंद मिला। सूचना के बाद पंहुची एएनएम किरण कुमारी ने भवन खोलने का प्रयास किया, पर ताला नहीं खुल सका। किरण ने बताया कि उनकी यहां डयूटी है। दो-दो पंचायतों में टीकाकरण की जिम्मेदारी के कारण अस्पताल में समय नहीं दे पाती हैं। जिला पार्षद ने मामले को उच्च स्तर पर उठाने तथा अस्पताल के लिए डॉक्टर व अन्य कर्मियों की व्यवस्था कराने की मांग करने की बात की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें