बिहार : धर्म-स्थल पर हमला, आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की जीप को फूंका
दो धार्मिक समुदायों के बीच हुए विवाद में एक समुुदाय विशेष ने दूसरे समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस विवाद में कई लोग जख्मी हो गये हैं।
पूर्वी चंपारण [जेएनएन]। मोतिहारी जिले में दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प हो गई जिसमें एक समुदाय विशेष के लोगों ने दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद बवाल मच गया और देखते ही देखते छोटी सी बात ने हिंसक रूप धारण कर लिया।
पूर्वी चंपारण जिले के तेतरिया प्रखंड के बाजार चौक पर कांवरियों का रास्ता रोकने के विवाद को लेकर उत्पन्न विवाद ने मंगलवार उग्र रूप ले लिया। विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई और एक पक्ष विशेष के लोगों ने दूसरे पक्ष के धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की। साथ ही सड़क पर टायर जलाकर विरोध किया।
आक्रोशित लोगों ने पुलिस जीप को भी आग के हवाले कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने फायरिंग भी की। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी पीएन मिश्र ने श्यामपुर भटहां एवं तरियानी थाना पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने का निदेॅश दिया है।
पढ़ें : बिहार में नक्सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 10 कमांडो शहीद
डीएम अनुपम कुमार व एसपी जितेंद्र राणा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी है। एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि किसी भी हिंसा से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन दोनों ओर आक्रोश व्याप्त है। जल्द ही मामले को नियंत्रित कर लिया जाएगा।
पढ़ें : Naxal Attack : मोदी-राजनाथ ने जताई संवेदना, नेताओं ने कहा- कार्रवाई करे सरकार दोनों समुदाय विशेष के नाराज लोगों के बीच जमकर झड़प हुई। दोनों ओर से लाठी - डंडे चलने लगे। इस हमले में कई लोगों के जख्मी होने की सूचना मिली है । पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस के अनुसार मामला रास्ता को लेकर विवाद का है। बात इतनी बढ गई है कि दोनों पक्षों में आक्रोश व्याप्त है। मौके पर शांति बहाल करने के लिए दो हजार जवानोें की तैनाती कर दी गई है।