लोजपा सुप्रीमो ने की चादरपोशी
केसरिया/संग्रामपुर/डुमरियाघाट, निज प्रतिनिधि : लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने सोमवार को केसरिया प्रखंड के हुसैनी शरीफ स्थित जुनाब अली साह की पवित्र मजार पर चादरपोशी कर अमन, सौहार्द एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी। उनके साथ पूर्व विधायक महेश्वर सिंह एवं रामाकिशोर सिंह ने भी चादरपोशी की। लोजपा सुप्रीमो समेत अन्य अतिथियों का दरगाह परिसर में सज्जादानशीं ज्याउल मुजतबा ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्वागतकर्ताओं में मौलाना सदरूल हसन, मो. हसनैन, मो. मुस्तकीम, मो. शमीम आदि भी शामिल थे। दरगाह में चादर पोशी की रस्म अदा की गई। यहां से लोजपा सुप्रीमो का काफिला संग्रामपुर होते हुए बेतिया के लिए रवाना हो गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद नजर आया। केसरिया एवं डुमरियाघाट पुलिस के पदाधिकारी एवं जवान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कदम ताल करते रहे। मौके पर शैलेंद्र गिरि, रंजीत सिंह, रघुनंदन गिरि मौजूद थे।
===============
जगह-जगह किया गया भव्य स्वागत
केसरिया, निज प्रतिनिधि : पटना से बेतिया जाने के क्रम में सोमवार को लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान का केसरिया प्रखंड स्थित जिले की सीमा जगीराहां एवं बीजधरी में भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए थे तथा फुलमाला लिए चौक-चौराहो पर लोगों का हुजूम खड़ा नजर आया। जिले की सीमा पर पूर्व विधायक महेश्वर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत किया, जिनमें प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सर्वदेव राय, चंदा राय, मोगल खां, नंदकिशोर सिंह, रविरंजन सिंह, रेजया खां, राजकुमार साह, पूरन बैठा, गांधी पासवान, नागेंद्र राम, कामता सिंह, हरिहर पासवान, सुभाष गुप्ता, बदरूल होदा आदि शामिल थे। वहीं पार्टी नेता वरूण विजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों बाइक सवार काफिले के आगे चल रहे थे। इस क्रम में केसरिया पिताबंर चौक पर काफिले का स्वागत प्रखंड अध्यक्ष मो. मुस्ताक, छात्र लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष राजन कुमार गुप्ता, शमशाद आलम, रामरीत प्रसाद, रामायण महतो, मो. जमील आदि ने किया। संग्रामपुर: लोजपा सुप्रीमो का प्रखंड क्षेत्र के राजपुर स्टेट हाइवे स्थित राजेन्द्र प्रसाद सिंह के पेट्रोलपंप पर भव्य स्वागत किया गया। अरेराज : श्रीपासवान का सौलाहां चौक के पास लोजपा के वरिष्ठ नेता राजू तिवारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत सोमवार को किया गया। मौके पर मृत्युजंय कुमार मिश्र, दिनेश कुमार पांडेय, प्रेम गुप्ता, मदन तिवारी, गप्पू मिश्रा, मुखिया नूर आलम, नृपेंद्र पांडेय, रूपेंद्र कुमार, हिमांचल शर्मा, म. आजाद, अंबिका पासवान मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर