पति की लंबी उम्र की मांगी दुआएं
मोतिहारी। पति के दीर्घायु एवं अक्षय सुहाग की कामना को लेकर जिले एवं प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाको
मोतिहारी। पति के दीर्घायु एवं अक्षय सुहाग की कामना को लेकर जिले एवं प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाको में गुरुवार को वटवृक्ष के नजदीक सुहागिन महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने श्रद्धा भाव से वट-सावित्री व्रत का पूजन किया। दिनभर वट वृक्ष के नीचे महिलाओं का तांता लगा रहा। ऐसी मान्यता है कि इस पूजा का सुहागनों के लिए विशेष महत्व है। इस दिन सुहागन महिलाएं उपवास रखकर पति के दीर्घायु होने की कामना करतीं हैं। ज्येष्ठ मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या को होने वाली इस पूजा को भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए माता पार्वती ने भी किया था। सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण को बचाने के लिए यमराज का यमलोक तक पीछा कर उनके प्राण की रक्षा की थी। सावित्री के नाम से ही इसे वट-सावित्री व्रत के नाम से जाना जाता है, क्योंकि सावित्री ने भी वट वृक्ष की पूजा की थी।