विकास कार्यों पर उड़ान की नजर
मोतिहारी। शहर के वार्ड संख्या-आठ के मिस्कौट मोहल्ला के लोगों ने अपने इलाके में साफ-सफाई और वार्ड में
मोतिहारी। शहर के वार्ड संख्या-आठ के मिस्कौट मोहल्ला के लोगों ने अपने इलाके में साफ-सफाई और वार्ड में विकास के कार्यों को गति देने के लिए अनोखी पहल की है। स्थानीय व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए प्रबुद्ध लोगों ने स्थानीय स्तर पर 'उड़ान' नामक एक संस्था का गठन कर सफाई व्यवस्था की कमान संभाली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यवस्था तो नगर परिषद के जिम्मे है। लेकिन, जब लोगों को लगा कि सरकारी व्यवस्था ध्वस्त हो रही है तो इस नई व्यवस्था को शुरू किया गया। संगठन में वार्ड के सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी, व्यवसायी और प्रबुद्ध लोग शामिल हैं। संगठन वार्ड की स्वच्छता पर ध्यान रखता है। जरूरत पड़ने पर संस्था के सभी सदस्य अपने हाथों में टोकड़ी व झाडू लेकर सफाई कार्य में ज ट जाते हैं। कोशिश यह ह कि शहर के हर आदमी के अंदर नागरिक भाव जागृत हो।
विकास कार्यों पर पैनी नजर
स्वच्छता के अतिरिक्त यह संस्था वार्ड में हो रहे विकास कार्यों पर भी नजर रखेगी। समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर व विशेष शिक्षा शिविर का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी संगठन कार्य करेगा। वार्ड में स्वास्थ्य, मनोरंजन व बच्चों के विकास के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा के ²ष्टिकोण से मोहल्लों के चौराहों पर सीसीटी कैमरा लगाने की भी पहल कर रही है। इसके अलावा वार्ड के लिए सीसीटी कैमरा, हेल्थ यूनिट एवं एंबुलेंस, स्थाई पुलिस चौकी, वार्ड में चल रहे स्कूलों की व्यवस्था की देखरेख करने, महिला समिति का गठन एवं कल्याणकारी योजनाओं का कार्यान्वयन सहित बारह ¨बदुओं पर फोकस कर रही है।15 जनवरी 2017 से काम कर रही संस्था
इस संगठन की स्थापना 15 जनवरी की गई है। जिसमें सत्येन्द्र नाथ वर्मा को अध्यक्ष, संजीव कुमार को उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार को सचिव, राजीव कुमार को सह सचिव, निलेश रंजन को कोषाध्यक्ष और संजीव साह को संयोजक बनाया गया है।