बाल सुधार गृह से दो बाल बंदी फरार
मोतिहारी। स्थानीय बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था लगातार गिरती जा रही है। एक बार फिर सुधार गृह के
मोतिहारी। स्थानीय बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था लगातार गिरती जा रही है। एक बार फिर सुधार गृह के दो बंदी फरार हो गए हैं। उनमें से एक बाल सुधार गृह की दीवार फांद कर भाग निकला है। वहीं दूसरा इलाज के दौरान सदर अस्पताल से भाग गया। दोनों के भागने के बाद बाल सुधार गृह की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस सिलसिले में बाल सुधार गृह के अधीक्षक म. फिरोज ने नगर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि तुरकौलिया थानान्तर्गत रघुनाथपुर निवासी विशाल कुमार दुबे दीवार फांदकर फरार हो गया। वहीं मेहसी थाना के अमवा गांव निवासी हसन आलम सदर अस्पताल से इलाज के क्रम में भाग गया। दोनों के खिलाफ तुरकौलिया व मेहसी थाना में भी कांड दर्ज है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दोनों फरार बाल बंदियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इसके लिए संबंधित बंदियों के घर से लेकर अन्य ठिकानों पर भी खोज की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों में से किसी के पकड़े जाने की सूचना नहीं है।
लगातार भाग रहे बाल बंदीहाल के दिनों में बाल बंदी लगातार सुरक्षा व्यवस्था को बाल सुधार गृह के कर्मियों को चकमा देकर भाग रहे हैं। बावजूद इसके विभाग के स्तर पर ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सका है, जिससे बंदियों की फरारी पर रोक लग सके। जानकार बताते हैं कि इस तरह की घटनाओं के पीछे कहीं न कहीं कर्मियों की लापारवाही ही बड़ी वजह होती है।
हाल के दिनों में भागे 14 बंदी
31 जनवरी 2016 - चकिया के शेखी चकिया निवासी सतीश कुमार भागा।
01 फरवरी 2016 - कल्याणपुर के नरदरवा निवासी राजा आलम।
16 फरवरी 2016- कल्याणपुर के नदरवा निवासी राजा आलम, दरपा तीनकोनी निवासी प्रमोद कुमार, नेपाल रौतहट निवासी रामकुमार व घोड़ासहन वृता चौक निवासी विजय महतो।
18 मार्च 2016 - पकड़ीदयाल निवासी शुभम कुमार वर्मा।
08 अप्रैल 2016 - तुरकौलिया रघुनाथपुर निवासी विशाल दूबे, मेहसी आमवा के हसन आलम, मुफस्सिल रूलही के किशोर राम, मुजफ्फरपुर मोतीपुर के भोला साह उर्फ चंदन, शेखपुरवा के शुभम कुमार।