पकड़ीदयाल में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
मोतिहारी। जिला पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर प
मोतिहारी। जिला पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ीदयाल थाना के बड़का गांव में छापेमारी कर यहां के ग्रामीण हार्डकोर नक्सली विश्वनाथ राम उर्फ विश्वनाथ जी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए नक्सली से सघन पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अभियान राजीव कुमार ने बताया कि विश्वनाथ मधुबन कांड समेत कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल था। विश्वनाथ पर मधुबन धमाका 2005 ,पताही के बेतौना में पुलिस नक्सली मुठभेड़ 2005 व वर्ष 2012 में पकड़ीदयाल में बस जलाने की घटना समेत कई अन्य मामलों में शामिल था। फिलहाल वह ट्रक पर खलासी का काम करता था। इस दौरान वह पुलिस लगातार बच रहा था। इस बीच मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने गई टीम में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर वैद्यनाथ चौधरी, जिला पुलिस व सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। पुलिस के अनुसार वह वह 2005 में पताही के बेतौना में हुए मुठभेड़ को लेकर दर्ज मामले में फरार चल रहा था। एएसपी अभियान ने साफ किया कि पुलिस कार्रवाई लगातार चलेगी।