विरोध में बुलंद होगी आवाज
मोतिहारी। जदयू के नेताओं के निष्कासन मामले में विरोध का स्वर मुखर होता जा रहा है। गुरुवार को बिहार प
By Edited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 12:17 AM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 12:17 AM (IST)
मोतिहारी। जदयू के नेताओं के निष्कासन मामले में विरोध का स्वर मुखर होता जा रहा है। गुरुवार को बिहार प्रदेश अतिपिछड़ा संघ के जिला अध्यक्ष राघो सहनी के नेतृत्व में निकली नेताओं की टीम ने मधुबन, पीपरा कोठी प्रखंडों के दर्जनों गांवों का भ्रमण करने के बाद बताया कि जदयू के जिलाध्यक्ष मनमाने ढंग से प्रखंड अध्यक्षों का मनोनयन कर रहे हैं। श्री सहनी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री से मिलकर जिलाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग की जाऐगी। उन्होंने कहा कि शर्मानंद सहनी का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम में जमालुद्दीन अंसारी, शेख तुफैल, मुकेश साह, राधेश्याम सहनी आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें