बिहार में सत्ता परिवर्तन तय
मोतिहारी। बिहार के मान-सम्मान और स्वाभिमान को मिट्टी में मिलाने वालों से हाथ मिलाकर मुख्यमंत्री नीती
मोतिहारी। बिहार के मान-सम्मान और स्वाभिमान को मिट्टी में मिलाने वालों से हाथ मिलाकर मुख्यमंत्री नीतीश् कुमार स्वाभिमान रैली कर रहे हैं। जिनके चलते बिहारी कहलाना शर्म की बात हो गई थी,उन्हीं लोगों के साथ आज मिल गए है। उक्त बातें स्थानीय विधायक सह पूर्वमंत्री रामचन्द्र सहनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक विशुनपुरवा गांव में चन्द्रिका शर्मा के आवास पर करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के समर्थन से सरकार तो बचाई जा सकती है,लेकिन बिहार का स्वाभिमान नहीं बचाया जा सकता। महागठबंधन के सारे नेताओं द्वारा इतनी मेहनत करने के बाद भी स्वाभिमान रैली फ्लाप हो गई। बिहार में जनता परिवर्तन करने का मन बना लिया है। आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा की सरकार बननी तय है। बैठक में विधायक प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, विपीन ¨सह, नगर अध्यक्ष विकास शर्मा, रामएकबाल प्रसाद, अंकुर चौधरी, तप्पु झा, मनोज सहनी, योगी पुरी,नप उपाध्यक्ष जीतेन्द्र ¨सह,विजय जयसवाल,म0 साबीर,नईम खां,विनोद सहनी,रामनारायण सहनी,अशोक झा, दुर्गा प्रसाद सहित कई मौजूद थे।