जनता दरबार में आन द स्पॉट मामलों का निष्पादन
पहाड़पुर, संस : थाना परिसर में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन पहाड़पुर सीओ की अध्यक्षता में किया गया।
पहाड़पुर, संस : थाना परिसर में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन पहाड़पुर सीओ की अध्यक्षता में किया गया। जनता दरबार में आधे दर्जन से अधिक भूमि विवाद समेत अन्य मामलों का निष्पादन आन द स्पॉट किया गया। नव पदस्थापित सीओ अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने जनता दरबार में प्रखंड के अमवा निवासी सविता देवी पति मुकेश पटेल के बीच चल रहा विवाद व दक्षिणी नोनया ढाब टोला निवासी शैलेश प्रसाद व विजय सहनी के बीच चल रहा विवाद का निष्पादन किया गया। वहीं लंबित आवेदनों को विचार करने के पश्चात शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया। मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत कुमार, सअनि नवीन चन्द्र सहनी, प्रमोद पासवान, फुलेश्वर यादव व मुखिया नूर आलम अंसारी, पूर्व मुखिया जर्नादन मिर, सुरेश नाथ त्रिपाठी आदि लोग मौजूद थे।