शिक्षक आंदोलन की राह पर
जेएनएन, मोतिहारी : वेतनमान, प्रोन्नति व स्थानांतरण आदि को लेकर नियोजित शिक्षकों ने शुक्रवार को प्रखं
जेएनएन, मोतिहारी : वेतनमान, प्रोन्नति व स्थानांतरण आदि को लेकर नियोजित शिक्षकों ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया।
चकिया : विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्थानीय प्रखंड कार्यालय पर पंचानंद सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया। इसके बाद शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ गंगा सागर सिंह को मांगपत्र सौंपा। धरना को संबोधित करते हुए शिक्षक विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार, फार ख अहमद अंसारी, अवधेश ठाकुर, नंदकिशोर प्रसाद, अजय कुमार, राजेन्द्र राम, रणजीत सिंह, विरेन्द्र सिंह, पिंकी पाठक, पूनम कुमारी, इंद्रजीत यादव आदि ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को वेतनमान व अन्य सुविधाएं नहीं मिलने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। मांगे पूरी नही होने पर आगामी 11 अप्रैल को सभी जिला पदाधिकारियों के कार्यालय के निकट प्रदर्शन किया जायेगा। 30 मार्च को संपूर्ण विद्यालय बंद रखने का आहवान शिक्षकों से प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने की है।
फेनहारा : प्रखंड मुख्यालय के सामने प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मो.असलम के नेतृत्व में धरना दिया गया। मौके पर सचिव मुकेश कुमार सिंह, संतोष कुमार, रंजीत राम, राकेश रंजन, अजय सिंह, शिवजी निराला, परवेज, धीरज कुमार बर्मन, दिवाकर शर्मा, वीरेन्द्र बैठा, संजय कुमार, चन्द्रकिशोर केशरी,अमित कुमार, राकेश रंजन, धर्मेन्द्र यादव, मनोज सिंह, पुनीत राय मौजूद थे।
संग्रामपुर : प्रखंड शिक्षक संघ ने प्रखंड कार्यालय के समीप धरना प्रदर्शन किया। मौके पर संजय कुमार सिंह, उपेंद्र किशोर चौधुरी, नेसार अख्तर, अखिलानन्द शास्त्री, पप्पू सिंह, मनोज कुमार, जयप्रकाश पाण्डेय, शिवपूजन प्रसाद, विनय कुमार गुप्ता, विनय पाण्डेय, हरिशकर यादव, सुधाकर सिंह, संजीत पंडित, चन्दन ठाकुर मौजूद थे।
कल्याणपुर : प्रखंड मुख्यालय पर आधारित धरना की अध्यक्षता श्रीकांत सिंह ने की। मौके पर मनीष ठाकुर,संतोष मिश्रा ,संजीव दूबे, भूपनरायण राय, विमलेश्वर शरण, महेन्द्र मोहन, रामनरेश राम ,विकाश कुमार, सीताराम बैठा, देवनरायण ठाकुर मौजूद थे।
तुरकौलिया : प्रखंड कार्यालय पर आयोजित धरना की अध्यक्षता हरेंद्र राय,संचालन देवेंद्र कुमार द्विवेदी तथा धन्यवाद ज्ञापन विनोद भगत ने किया। धरना को रामाकांत यादव, दुर्गा पासवान,शत्रुघ्न कुमार, अशोक कुमार हजरा, रंजन कुमार सिन्हा, जगदीश राम, रितु कुमारी, मंजु कुमारी, रामपुकार प्रसाद, मो.इस्लाम, नवलकिशोर सिंह, मुन्ना राम, प्रकाश चंद्र, नीरज कुमार, अनिल सिंह, अमित कुमार, मनोज कुमार ,राघवेंद्र कुमार, अजीत कुमार, बीरबहादुर प्रसाद,मो. हुकुमुल्लाह, हरेंद्र राय, कृष्ण मोहन पांडेय, देवंद्र कुमार द्विवेदी, बरीेंद्र कुमार सिंह, अरूण कुमार पासवान, अरूण सिंह, रंजन सिन्हा, रंजीत कुमार ,मो. इस्लाम, मनीषा कुमारी, गायत्री कुमारी, जीतेंद्र प्रसाद ने संबोधित किया।
तेतरिया : बीडीओ सुनील कुमार को नियोजित शिक्षकों के समर्थन में मांग पत्र सौंपा। मांग करने वालों में सतनजीवी झा, ब्रजेश कुमार, नवल किशोर बैठा, प्रमोद कुमार उपस्थित थे।
पहाड़पुर : प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पर छह सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नवनीश कुमार सिंह ने किया। मौके पर कमेंश्वर प्रसाद, विश्नाथ राय, मुखदेव मिश्र, जीतेन्द्र कुमार झा, रमेश कुमार सिंह, अशोक कुमार पांडेय, योगेन्द्र प्रसाद, रवीन्द्र नाथ सिंह, राधा कृष्ण यादव, रंजीत कुमार सिंह, रवि कुमार, समेत कई शिक्षक उपस्थित थे।