भ्रष्टाचारियों को खदेड़गी भाजपा
सिकरहना, संस : केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद पेट्रोल व डीजल के मूल्य को सरकार ने छह बार कम क
सिकरहना, संस : केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद पेट्रोल व डीजल के मूल्य को सरकार ने छह बार कम कर आम जनता को राहत दिया है। अब पार्टी की नजर भ्रष्टाचारियों को देश से खदेड़ने पर है। इसके लिए पार्टी कमर कस चुकी है। उक्त बातें पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य चन्द्रकिशोर मिश्र ने रविवार को ढाका उच्च विद्यालय परिसर में सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर आयोजित बैठक में कही। क्षेत्रीय संगठन प्रभारी किसान मोर्चा के प्रभु नारायण ने युवा वर्ग के मतदाताओं को शामिल करने पर बल दिया। विधान सभा सदस्यता प्रभारी पप्पू चौधरी ने कहा कि बाजपेयी जी के जन्मदिन 25 दिसंबर से ढाका में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। कार्यक्रम में डा. सुनील कुमार सिन्हा, वसीम आलम, बंका सिंह, ओमप्रकाश आर्य, राजेश गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह, रामा देवी, मौजेलाल प्रसाद, हरेन्द्र यादव, चन्देश्वर गुप्ता, पंचम प्रसाद, शशिकान्त सिंह, राजाराम यादव, कमलाकान्त उपाध्याय, शारदा देवी, विक्रम कुमार, राजमंगल पटेल, संतोष कुमार, सुरेश साह, नागेश उपाध्याय, विजय झा शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नूर मोहम्मद व संचालन मुन्ना कुमार शाही ने किया।