संपत्ति विवाद में जलाई गई खुशबू की मौत
जेएएनएन, मोतिहारी/ पीपरा : संपत्ति विवाद को लेकर मां, भाई व खुशबू को अपने ही बड़े चाचा व चाची ने जला
जेएएनएन, मोतिहारी/ पीपरा : संपत्ति विवाद को लेकर मां, भाई व खुशबू को अपने ही बड़े चाचा व चाची ने जला दिया था। इसमें मां व भाई की मौत हो चुकी थी। घायल खशबू ने भी शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। खुशबू की मौत पीपरा थाना के रामगढ़वा गांव में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर इसे परिजनों को सौंप दिया है। बताते चलें कि 27 जुलाई 14 को साहेबगंज थाना क्षेत्र के हिम्मतपट्टी गांव में संपत्ति विवाद को लेकर खुशबू उसकी मां इंदू देवी व भाई राहुल को जिंदा जला दिया था। घटना में इंदू व राहुल की मौत उसी समय हो गई गई थी व खुशबू घायल थी। मामले में रणधीर कुमार सिंह, विशम्भर सिंह, लालपरी देवी, सुमन देवी व प्रभुनारायण सिंह सहित छह को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने सुमन देवी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घायल खुशबू एक माह तक सदर अस्पताल में भर्ती थी। थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही इसकी सूचना साहेबगंज पुलिस को दे दी गई है।