श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
जासं, मोतिहारी : बिहार केसरी डा. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर सेवा मंडल के अध्यक्ष के नेतृत्व में मा
By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 03:19 AM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 03:19 AM (IST)
जासं, मोतिहारी : बिहार केसरी डा. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर सेवा मंडल के अध्यक्ष के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। 127वीं जयंती के मौके पर अध्यक्ष राय सुंदरदेव शर्मा समेत दर्जनों लोगों ने माल्यार्पण किया। सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित समारोह में कहा गया कि भूमिहार ब्राह्माण छात्रावास में 3 नवंबर को जयंती समारोह व्यापक रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं सांसद अरुण कुमार शामिल होंगे। माल्यार्पण करने वालों में जगन्नाथ शर्मा, वशिष्ठ कुमार शुक्ला, रविभूषण शर्मा, संजय कुमार भारद्वाज, राजेश सिंह, पवन कुमार सिंह, मुकेश चौधरी, कृष्णकांत, सुबोध शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें