पताही में पूर्व नक्सली की हत्या
जेएनएन, पताही / मोतिहारी ( पू. चंपारण) : पताही थाने के नूनथरवा गांव में गुरुवार की सुबह दो बाइक पर स
जेएनएन, पताही / मोतिहारी ( पू. चंपारण) : पताही थाने के नूनथरवा गांव में गुरुवार की सुबह दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने पूर्व नक्सली सकलदेव पासवान ( 45) की गोली मार हत्या कर दी। घटना को आपसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल ले आई। पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव ले जाने के बजाय नूनथरवा के लोगों ने समाहरणालय गेट पर रख दिया है। वे बड़े अधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे हैं। ताकि, हत्यारों के खिलाफ फौरी कार्रवाई हो सके। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि सकलदेव पूर्व की कई नक्सली घटनाओं में शामिल था। इन मामलों में वह हाल में जमानत पर जेल से निकला था। फिलहाल वह गांव में सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा था। उसके हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना के बाद नूनथरवा गांव के लोगों में काफी आक्रोश है।