शिक्षा से सभ्यता व संस्कृति प्रभावित : नारद
सिकरहना, संस : शिक्षा से ही सभ्यता व संस्कृति प्रभावित होती है। हमारे नियोजित शिक्षकों की सेवा से ही आज बिहार में शिक्षा का ग्राफ बढ़ा है। उक्त बातें जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी नारद द्विवेदी ने शनिवार को ढाका हाई स्कूल के सभागार में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई द्वारा आयोजित शिक्षा समस्या व समाधान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा से समाज की गरीबी और अंधविश्वास को समाप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकरहना एसडीओ स्वप्निल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक का बहुमूल्य योगदान है। डीपीओ विनय कुमार ने कहा कि हम पदाधिकारी आप शिक्षकों की सेवा लेने के लिए तत्पर हैं। शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामपुकार सिन्हा ने कहा कि राज्य के मुखिया जीतन राम माझी शिक्षकों को अपमानित करना बंद करें। शिक्षक मानदेय से ज्यादा सम्मान का भूखा है। समारोह को बीईओ अजय कुमार शर्मा, रत्नेश्वरी राम, प्रमोद कुमार यादव, नागेन्द्र पाण्डेय, विवेक भूषण, रीता गुप्ता, डॉ. राधामोहन यादव ने संबोधित किया। मौके पर मुख्य रूप से मो. फखरूदीन, शतीष कुमार, विनोद राम, नीजर कुमार, शिव कुमार यादव, अरबिन्द पाण्डेय, जफीर अंसारी, मृत्यूजय कुमार, प्रभुदयाल गिरी, धर्मेन्द्र कुमार, रामउेश प्रसाद यादव, गजेन्द्र यादव, रिचा कुमार, हामिद रेजा उर्फ राजू, मो. तुफैल, मो. ज्याउल्लाह, अखिलेश्वर शुक्ल, देवकांत तिवारी, मुक्तिनाथ सिंह, मो. खुर्शीद, विजय राम, राकेश कुमार मौजूद थे। इस दौरान नियोजित शिक्षकों के बीच प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।