भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज
By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 06:15 PM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 06:15 PM (IST)
मोतिहारी, संसह : मेहसी थाने के मिर्जापुर रमपुरवा गांव में एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस बाबत पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कहा है कि शुक्रवार को रात्रि खाना खा कर घर में सोयी थी उसी दौरान उनका देवर शैलेन्द्र सिंह घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसकी छोटी पुत्री दूसरे कमरे से दौड़कर आई तो शैलेन्द्र भाग निकला। इस मामले में मेहसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें