दहेज के लिए विवाहिता को घर निकाला
By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 06:41 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 06:41 PM (IST)
मोतिहारी संसह : शहर के गंडक कालोनी निवासी विवाहिता किरण देवी को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया है। इस संबंध में विवाहिता किरण देवी ने नगर थाना में आवेदन देकर कहा है कि उसकी शादी 22 मई 13 को नवल किशोर दुबे के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी क्रम में तीन दिन पूर्व उसे घर में बंद कर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। आवेदन में पति, ससुर देवेन्द्र दुबे, सास रेणु देवी, देवर विकास व ननद सुनीता को आरोपित किया है। नगर इंस्पेक्टर प्रियरंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें