जहर देकर विवाहिता की हत्या, पति समेत तीन गिरफ्तार
जेएनएन, मोतिहारी/पीपराकोठी : जिले के पीपराकोठी थाना क्षेत्र के मठिया बरियारपुर गांव में शुक्रवार को विवाहिता गायत्री देवी को जहर देकर हत्या का देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में नगर थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति महंथ महतो, रामसूरत महतो और राधा महतो को गिरफ्तार कर पीपराकोठी पुलिस को सौंप दिया है। छापेमारी टीम में नगर थाना के दारोगा विपीन कुमार धर्मजीत महतो और पुलिस बल शामिल थे। इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव नैहर वालों को सौंप दिया। इस मामले में गोविंदगंज थाना क्षेत्र डीह टोला निवासी मृतका गायत्री देवी के भाई नागा महतो ने नगर थाना को दिये गये बयान में कहा है कि उसकी बहन की शादी 15 वर्ष पूर्व पीपराकोठी मठिया बरियारपुर निवासी महंत महतो के साथ हुई थी। ससुरालवालों ने उसकी बहन के साथ मारपीट की और जहर देकर उसकी हत्या कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर में बहन के घर गया तो घर बंद था। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उसकी बहन को मोतिहारी सदर अस्पताल ले जाया गया है। बाद में देखा कि उसकी बहन की लाश बरामदे पर रखा हुआ है। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। इस मामले में मंहथ महतो, रामसूरत महतो, तिलेश्वर महतो, लालधर महतो, मूरत महतो, राधा महतो, अदालत महतो, चंद्रिका महतो, देवरती देवी और लालमती देवी को आरोपित किया है। नगर थाना की पुलिस ने बताया कि फर्द बयान संबंधित थाने को भेजा जा रहा है।