मारपीट में महिलाओं समेत चार लोग घायल
By Edited By: Published: Mon, 21 Apr 2014 11:07 PM (IST)Updated: Mon, 21 Apr 2014 11:07 PM (IST)
मोतिहारी, संस : मुफस्सिल थाना क्षेत्र की दो अलग-अलग जगहों पर रविवार की रात्रि भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाएं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। रुपडीह गांव में भूमि विवाद को लेकर चाकू गोदकर निर्मला देवी व रेखा देवी को घायल कर दिया गया। निर्मला देवी ने नगर थाना में आवेदन देकर कहा कि वह रात्रि में घर में खाना बना रही थी, उसी समय लोटन सिंह, अभय सिंह, निंकु सिंह व माधुरी देवी ने पहुंचकर गाली-गलौज की व चाकू से गोदकर घायल कर दिया। वही कटहा रघुनाथपुर गांव में हुई मारपीट में गिरजा मुखिया व टीपर मुखिया घायल हो गए। गिरजा मुखिया ने आवेदन देकर झगरू मुखिया, दशरथ मुखिया, दशई मुखिया व सियाराम मुखिया को आरोपित किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें