चंपारण ने गांधीजी को बनाया महात्मा
मोतिहारी, संसह: आलोक फाउंडेशन के तत्वावधान में गांधी संग्रहालय में गुरुवार को आयोजित चंपारण सत्याग्रह स्मृति समारोह का उद्घाटन पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह, राय सुंदरदेव शर्मा व प्रो.विनय वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। संबोधन के क्रम में श्री शर्मा ने कहा कि चंपारण की मिट्टी ने गांधीजी को महात्मा बनाया। वहीं अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व मंत्री श्री सिंह ने बताया कि चंपारण सत्याग्रह की सफलता से ही देश को आजादी मिली। अशोक वर्मा ने स्पष्ट किया कि अशांत विश्व को गांधीवाद से ही शांति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले लोगों को सम्मानित किया गया। मौके पर प्राचार्य शशिकला, डा.अतुल, संगीता चित्रांश, ममता वर्मा, मुन्ना कुमार, तारकेश्वर प्रसाद, अजहर हुसैन अंसारी, अमर, शत्रुघ्न झा सहित कई गांधीवादियों ने अपने विचार रखे। आगत अतिथियों का स्वागत सचिव आलोक कुमार ने किया।