छात्रवृत्ति राशि को ले किया एनएच जाम
By Edited By: Published: Wed, 16 Apr 2014 06:43 PM (IST)Updated: Wed, 16 Apr 2014 06:43 PM (IST)
बंजरिया, संसह : उच्च विद्यालय सेमरा के छात्रों ने छात्रवृत्ति राशि को लेकर बुधवार को एनएच 28ए को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। इस कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाद में स्थानीय प्रबुद्धजनों मनोज मिश्रा, रामप्रवेश चौरसिया, गणेश कुमार आदि के हस्तक्षेप से जाम को समाप्त कराया गया।
बताया जाता है कि वर्ष 2012-14 की छात्रवृत्ति की राशि अभी तक नही मिलने के कारण बच्चे उग्र हो गए। उनका यह कहना था कि छात्रवृत्ति की राशि विद्यालय को प्राप्त हो गई है और वे बांटना नहीं चाहते हैं। वहीं प्रधानाध्यापक शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि छात्रवृत्ति की राशि विद्यालय को अभी प्राप्त नहीं हुई है। संभवत: चुनाव के बाद राशि उपलब्ध होगी। राशि उपलब्ध होते ही इसका बंटवारा कर दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें