दीवार गिरने से महिला जख्मी
एपीम थाना क्षेत्र के हवासा गांव में रविवार की सुबह तेज बारिश के कारण दुखिया देवी का घर गिर गया।
By Edited By: Published: Mon, 25 Jul 2016 12:51 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2016 12:51 AM (IST)
दरभंगा। एपीम थाना क्षेत्र के हवासा गांव में रविवार की सुबह तेज बारिश के कारण दुखिया देवी का घर गिर गया। उस समस घर के अंदर ही दुखिया सोयी हुई थी। घर गिरने की आवाज सुन कर लोगों ने घर के मलबे के नीचे दबी दुखिया को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। उसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। वहीं मलबे में दबने से उसकी एक बकरी की मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें