झाड़फूंक के चक्कर में सर्पदंश की शिकार महिला की मौत
प्रखंड के जौघट्टा गांव में शुक्रवार की देर रात कुशेश्वर सहनी की पुत्री फलदाय देवी की मौत सुप्तावस्था में जहरीले सांप का काटने से झाड़फूंक कराने के दौरान हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jul 2017 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jul 2017 03:00 AM (IST)
दरभंगा। प्रखंड के जौघट्टा गांव में शुक्रवार की देर रात कुशेश्वर सहनी की पुत्री फलदाय देवी की मौत सुप्तावस्था में जहरीले सांप का काटने से झाड़फूंक कराने के दौरान हो गई। बतादें कि वह अपनी मां के साथ अन्य दिनों की भांति घर के बरामदे पर ही सोई थी। जिसे रात करीब साढ़े बारह बजे में माथे में ही जहरीले सांप ने डंक मार दिया था।उसके चिल्लाने पर माता-पिता ने जानकारी के अभाव में अस्पताल के बदले गांव में ही किसी व्यक्ति से झाड़फूंक के चक्कर में काफी समय गंवा दिए। लेकिन माथे में डंक मारने के कारण विष इतनी तेजी से फैला कि झाड़फूंक के क्रम में ही विवाहिता ने दम तोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें