Move to Jagran APP

हर रंग के साथ लोक उत्सव का उमंग

दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव का आयोजन 17 व 18 दिसंबर को होगा।

By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 01:32 AM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 01:32 AM (IST)
हर रंग के साथ लोक उत्सव का उमंग

दरभंगा। दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव का आयोजन 17 व 18 दिसंबर को होगा। नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में आयोजित होने वाले इस उत्सव में हर रंग देखने को मिलेगा। स्थानीय कला के साथ ही मुंबई के कलाकार अपने रंग बिखेरेंगे तो बहुभाषा कवि सम्मेलन में साहित्य की सरिता प्रवाहित होगी। आयोजन की सफलता को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर ¨सह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि हर हाल में इसे ऐतिहासिक व स्मरणीय बनाना सामूहिक दायित्व है। आयोजन के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के कार्यों की समीक्षा की गई। इसके लिए कुल डेढ़ दर्जन कोषांगों का गठन किया गया है।

loksabha election banner

लगाए जाएंगे पांच दर्जन स्टॉल

लोक उत्सव में विभिन्न विभागों की ओर से पांच दर्जन स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें जीविका, शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग समेत एक दर्जन विभाग की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। वहीं डीएम ने बैंक की ओर से भी स्टॉल लगाने का आदेश दिया। स्टॉल प्रभाग के नोडल पदाधिकारी उप विकास आयुक्त विवेकानन्द झा होगें।

पांच भाषाओं में होगा कवि सम्मेलन

लेाक उत्सव में कला के साथ ही काव्य की भी धारा प्रवाहित होगी। इसमें ¨हदी, संस्कृत, उर्दू, मैथिली व बज्जिका के कवि काव्य पाठ करेंगे। इसके लिए कवियों का चयन कर लिया गया है। उत्सव के दूसरे दिन इसका आयोजन किया जाएगा। 18 दिसंबर को होने वाले कवि सम्मेलन के लिए डेढ़ घंटे का समय तय किया गया है।

दो दिनों तक होगी चयनित कलाकारों की प्रस्तुति

लोक उत्सव के लिए विभिन्न विधाओं एवं कलाकारों का चयन कर लिया गया है। इसमें गांव की गाथा से लेकर मायानगरी का रंग भी जमेगा। स्थानीय कलाकारों के साथ ही राज्य व राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों का समागम होगा। उत्सव का रंग जमाने में संगीत से नृत्य तक का आनंद जिले के लोगों को मिलेगा। आदित्य नारायण, फरीद अहमद, रीतू पाठक, चर्चित मैथिली गायिका जूली झा व मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति होगी। वहीं एंकर काव्या शर्मा भी शिरकत करेंगी। नटराज डांस एकेडमी की प्रस्तुति के साथ ही जूली झा, रंजना झा, वंदना सिन्हा के गायन का सुनने को भी मिलेगा। शिखा कुमारी व सहेली लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगी।

कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन संगीत, नृत्य व कवि सम्मेलन के अलावा मिथिला पें¨टग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अलग से कोषांग का भी गठन किया गया है। तीन वर्गों में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.