कैशलेस ट्रांजेक्शन का प्रशिक्षण
बसुआर के संयुक्त तत्वाधान में पड़ोसी युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दरभंगा। स्थानीय बेलवागंज में नेहरु युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा नावलोकायन युवा संगठन बसुआर के संयुक्त तत्वाधान में पड़ोसी युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद अशोक कुमार ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. सकलदेव शर्मा विशिष्ट अतिथि डॉ हीरालाल सहनी, प्रमोद चौधरी सामाजिक कार्यकर्ता मदनमोहन मिश्र व वीरेंदर चौधरी ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सचिव गुंजन मिश्रा ने कैशलेस ट्रांजेक्शन कथा कौशल विकास मिशन के संदर्भ में बताया। ब्यूटीशियन शोभा कुमारी ने युवतियों को मेहंदी, फेशियल, सिलाई, कढ़ाई तथा बुनाई संबंधी कौशल विकास के संबंध में बताया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सकलदेव शर्मा ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आवाहन किया। वरीय साहित्यकार डॉ हीरालाल सहनी ने युवाओं की समस्याओं तथा समाधान के संदर्भ में नेहरु युवा केंद्र की भूमिका पर प्रकाश डाला। वार्ड पार्षद अशोक कुमार युवाओं के लिए चलाए जा रहे हैं। कौशल विकास मिशन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया। मदनमोहन मिश्र ने गांधी विनोबा तथा जयप्रकाश के सपनों का ग्राम स्वराज बनाने के लिए युवाओं को संगठित होने का संदेश दिया। मंच संचालन को कोषाध्यक्ष विकास कुमार ने किया। तथा धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता प्रमोद चौधरी ने किया। कार्यक्रम में रजनीश कुमार, आलोक कुमार यादव, दीपक झा, मुकुल कुमार, गुलशन कुमार, सौरभ कुमार, काशक, सोनाली, शिवानी ,मनीषा ,प्रियंका सहित कई लोगों ने संबोधित किया।