हाई वोल्टेज तार से ट्रैक्टर जला
सकतपुर थाना क्षेत्र के ¨वदेश्वर तारडीह मुख्य सड़क के उजान कनकपुर मध्य विद्यालय के यादव टोला के पास बीच सड़क पर ग्यारह हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरने से अफरातफरी मच गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 03:00 AM (IST)
दरभंगा। सकतपुर थाना क्षेत्र के ¨वदेश्वर तारडीह मुख्य सड़क के उजान कनकपुर मध्य विद्यालय के यादव टोला के पास बीच सड़क पर ग्यारह हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरने से अफरातफरी मच गई। अगर विद्यालय खुला रहता तो बड़ी घटना घट सकती थी। वहीं सड़क पर खड़े अजय झा के ट्रैक्टर पर तार गिरने से ट्रैक्टर के चारों टायरों में आग लग गई। टायर बलास्ट कर गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें