महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय महोत्सव
शिवालय में शिवरात्रि पर तीन दिवसीय शिव महोत्सव होगा।
दरभंगा। पथारपट्टी घनुकी नवटोली स्थित जीवछेश्वर नाथ शिवालय में शिवरात्रि पर तीन दिवसीय शिव महोत्सव होगा। इसका समापन 25 फरवरी को होगा। इसे लेकर शिवालय व परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सरोवर मंडल, उपाध्यक्ष मुखिया शंभु मंडल, सचिव सरपंच मिथिलेश कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष हीरालाल मंडल के अलावा रामेश्वर शर्मा, राजकुमार मंडल, रामबहादुर यादव, सदानंद मंडल, डॉ. अवधेश मंडल, कन्हाई यादव, श्याम यादव, गिरधारी मंडल समेत समस्त ग्रामीण जुटे हुए हैं। सचिव सरपंच मिथिलेश कुमार मंडल ने बताया कि वर्ष 2000 से प्रतिवर्ष यह आयोजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव के दौरान मेला के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा तथा भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। बगल के जीवछ नदी से जल लेकर जीवछेश्वरनाथ महादेव शिव¨लग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाती है।
¨सहवाड़ा संवाद सहयोगी के अनुसार, सढवाड़ा के भूतेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के दिन भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। कलश शोभा या†ा के साथ आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। मंगलवार को तैयारी समिति की बैठक में पूजारी योगेंद्र गिरी ने ग्रामिणों से सहयोग के साथ ही शांति की अपील की है। मौके पर मुखिया ममता देवी, पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश यादव, पूर्व सरपंच राजेश चौधरी, उपेंद्र सहनी, शत्रुघ्न सहनी, लक्ष्मी साह, राम लखन साह, विनोद भगत सहित अन्य मौजूद थे।