मंद पड़ी जिले से गुजरने वाली नदियों की रफ्तार
जिले में गुजरने वाली सभी नदियों की रफ्तार पूरी तरह मंद पड़ गई है। नदियों का जलस्तर शुक्रवार को खतरे के निशान से काफी नीचे रहा तथा जलस्तर में कमी की संभावना जताई गई है।
दरभंगा। जिले में गुजरने वाली सभी नदियों की रफ्तार पूरी तरह मंद पड़ गई है। नदियों का जलस्तर शुक्रवार को खतरे के निशान से काफी नीचे रहा तथा जलस्तर में कमी की संभावना जताई गई है। जानकारी के अनुसार, बागमती नदी का जलस्तर सुबह में 40.430 मीटर व शाम में 40.370 मीटर रहा। खतरा का निशान 45.72 मीटर है। खिरोई नदी का जलस्तर सुबह में 46.360 मीटर एवं शाम में 46.350 मीटर व अधवारा समूह की नदियां का जलस्तर सुबह में 41.480 मीटर व शाम में 41.400 मीटर आंका गया। कमला बलान नदी का जलस्तर सुबह व शाम में 48.507 मीटर रहा। सभी नदियों के जलस्तर में घटने की प्रवृत्ति देखी गई। उधर, कोसी नदी का जल प्रवाह सुबह में 74 हजार 790 घनफीट प्रति सेकेंड व शाम में 76 हजार 540 घनफीट प्रति सेकेंड दर्ज किया गया। वैसे इसमें बढ़ने की संभावना जताई गई है।