मानव को अनुशासन का पाठ पढ़ाता है संघ
संस्कृति की रक्षा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अहम भूमिका निभाता रहा है।
दरभंगा। भारतीय संस्कृति की रक्षा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अहम भूमिका निभाता रहा है। संघ के बौद्धिक प्रमुख प्रधुम्न श्रीवास्तव ने मकर संक्रांति पर सिमरी हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि संघ समाज को जोड़कर मानवीय संरचना को अनुशासन का पाठ सिखाता है।मकर संक्रांति के दिन भगवान भाष्कर उत्तरायण से दक्षिणायण की ओर प्रवेश करते हैं। मान्यता है कि एक तिल के बराबर दिन बड़ा होना शुरू हो जाता है। स्वयंसेवक संघ अपनी कार्यकारणी का विस्तार मकर संक्रांति से करता है। संघ के खंड कार्यवाहक प्रमानंद ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मंडल कार्यवाहक सुधीर मंडल, शाखा पालक रमेश सहनी, कमल यादव, सन्नी कुमार, धर्म राज, कन्हैया कुमार उपस्थित थे। इस दौरान खिचड़ी व तील उत्सव कार्यक्रम में सदस्यों ने भाग लिया।