दिव्यांगता को बच्चों ने दी हौसले से मात
दिव्यांगों के साथ समाज का कैसा व्यवहार है। यह जग जाहिर है। दिव्यांग भी हमारे समाज के ही एक अंग होते हैं।
दरभंगा। दिव्यांगों के साथ समाज का कैसा व्यवहार है। यह जग जाहिर है। दिव्यांग भी हमारे समाज के ही एक अंग होते हैं। किसी का भाई, बहन, पिता मां या बेटा। भगवान की बनाई इस आकृति को देखकर लोग अपनी श्रेष्ठता साबित करने लगते है और उन्हें हीन भावना से देखते है। जबकि लोगों का व्यवहार इनके प्रति उदार एवं स्नेह पूर्ण होना चाहिए। जिससे उनहें भी आत्म सम्मान एवं समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त हो। कुछ दिव्यांग लोगों के व्यंग सुनकर कुंठा के शिकार हो जाते हैं। ऐसे निशक्तों में आत्म विश्वास पैदा करने के लिए विश्व भर में दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर शनिवार को छह प्रख्ाडों के निशक्त छात्र-छात्राओं के बीच आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय में प्रतियोगिता आयोजित की गयी। बिहार शिक्षा परियोजना के आयोजन में 75 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। अलग अलग श्रेणी के दिव्यांग बच्चों में चार प्रकार की प्रतियोगिता कराई गई अस्थि निशक्त बच्चों की दौड़, ²ष्टि निशक्त श्रेणी में स्पर्श और संगीत तो अस्थि श्रवण एवं मानसिक निशक्त बच्चों में पें¨टग की प्रतियोगिता कराई गयी। इसमें चार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के अलावा अन्य स्कूलों के बच्चों में भाग लिया। केजीवीभी रानीपुर की ²ष्टि निशक्त तब्बसुम खानम ने स्पर्श प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर पुअर होम के राकेश साह ने कब्जा जमाया तो तीसरे स्थान पर रानीपुर कस्तूरबा विद्यालय की तराना खानम रही। पें¨टग के श्रवण निशक्त श्रेाी से बहादुरपुर की मुस्कान कुमारी पहले दूसरे एवं दूसरे स्थान पर डरहार की संध्या कुमारी एवं तीसरे स्थान के लिए घनश्यामपुर के चंदन कुमार को पुरस्कृत किया गया। अस्थि निशक्त श्रेणी में पहले स्थान पर प्रकाश कुमार बेलवागंज मध्य विद्यालय दूसरा स्थान पर मो. साद आरफी सदर एवं तीसरे स्थान पर बहादुरपुर के राजन कुमार रहे। मानसिक निशक्त श्रेणी में प्रथम संगीता कुमारी हायाघाट, विश्वजीत हनुमाननगर को दूसरा एवं तीसरा स्थान अजीत कुमार को प्राप्त हुआ। पुरस्कार वितरण सर्वशिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रजनी कांत प्रवीण ने किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि अपनी कभी को ही अपनी शक्ति बनाए। कार्यक्रम का उदघाटन संभाग प्रभारी सायरा बानो ने किया। प्रखंड साधनसेवी संतोष कुमार झा ने मंच संचालन किया। आयोजन को सफल बनाने में सुमन कुमार चौधरी मिथिलेश कुमार कर्ण ने सहयोग किया।