प्रतिभागियों को मिली मेंहदी व कंप्यूटर की जानकारी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई की ओर से एमआरएम कॉलेज में आयोजित सर्जना निखार शिविर में शुक्रवार को प्रतिभागी छात्राओं को कई विषयों की जानकारी दी गयी।
दरभंगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई की ओर से एमआरएम कॉलेज में आयोजित सर्जना निखार शिविर में शुक्रवार को प्रतिभागी छात्राओं को कई विषयों की जानकारी दी गयी। प्रांरभ में योग की क्लास में विभिन्न आसानों की जानकारी दी गयी। कंप्यूटर के वर्ग में प्रशिक्षक अभिषेक आकाश ने फाइल, फोल्डर, आदि बनाने की जानकारी दी। मेंहदी के वर्ग में आकृति श्रीवास्तव में रंग चढ़ने की विधि के बारे में जानकारी दी। जबकि, डॉ. एमके शुक्ला ने छात्राओं को जीवन में सफलता प्राप्त करने व व्यक्तित्व निर्माण के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि हमें नकारात्मक वस्तुओं से लड़ने की क्षमता रखनी चाहिए। भगवान ठाकुर व पुतुल चौधरी ने पें¨टग के वर्ग में पोस्टर सजाने व रंगों के उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी। नाट्य विषय के शिक्षक रूपेश कुमार ने नृत्य के संबंध में सौदाहरण जानकारी दी। मौके पर पूजा, प्रियदर्शनी, नीलिसा राज, मधुमाला कुमारी, शिवानी, नाजमी आदि ने विचार रखे।