अपने प्रयास से सफल करें जीवन : डीएम
विश्व दिव्यांग दिवस पर शनिवार को कई कार्यक्रम आयोजित किये गये।
दरभंगा। विश्व दिव्यांग दिवस पर शनिवार को कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। कहीं दिव्यांगों ने अपनी कमजोरी पर विजयी पताका लहराया तो कहीं अपनी कमी पर विजय पाने के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगायी। भारतीय दिव्यांग सेवा संघ के सदस्यों ने शनिवार काके अपनी समस्याओं को लेकर पोलो मैदान में कार्यक्रम किया। इसमें डीएम डा. चंद्रशेखर ¨सह एएसपी दिलनवाज अहमद, सामाजिक सुरक्षा कल्याण पदाधिकारी प्रशांत मिश्र ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। डीएम डा. ¨सह ने कहा कि अनवरत प्रयास में कुछ भी हासिल करना आसान है। विकलांगता को बहाना नही बनाना चाहिए। बल्कि अपने प्रयास एवं सरकारी सहयोग से सामान्य ¨जदगी जिया जा सकता है। एएसपी दिलनवाज अहमद ने कहा कि दिव्यांग अपने मन से असुरक्षा एवं असहाय जैसी सोच मिटा दें तो सामान्य जीवन में किसी से पीछे नहीं रहेंगे। कल्याण पदाधिकारी प्रशांत कुमार मिश्र ने कहा कि दिव्यांगों के कल्याण के लिए सरकार जीतनी भी योजना चला रही है। हम अपने प्रयास से सभी से लाभुकों को शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने से अपनी तरफ से कोई कभी नही आने देंगे। संघ के सचिव मो. शोएब ने अपना पांच सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिवाकर कुमार यादव ने की। इसी अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निशक्तों की जांच प्रमाण पत्र दिया। कई अन्य कार्यक्रम में स्वास्थ्य मेला कंबल वितरण एवं साइकिल रेस आदि कराए गए। वहीं राजकीय मूक बधिर मध्य विद्यालय पूअर होम में दिव्यांग बच्चों की पें¨टग कुर्सी रेस एवं क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें पें¨टग में मो. एहसान को पहला राजन शर्मा को दूसरा एवं अभिनव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। क्रिकेट प्रतियोगिता में मनजीत कुमार की टीम ने राजन कुमार की टीम को 24 रनों से हरा दिया। प्रधानाध्यापक संजय कुमार वर्मा ने बच्चों का उत्साहबर्द्धन किया एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।