शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने की हो कवायद
आम नागरिकों को भी मिलकर पहल करनी चाहिए।
दरभंगा। स्वच्छ, स्वस्थ्य व सुंदर शहर के लिए नगर निगम के साथ-साथ आम नागरिकों को भी मिलकर पहल करनी चाहिए। इसके लिए सबसे जरुरी यह है कि विभाग व आम जनता के बीच सामंजस्य स्थापित किया जाए। सबसे पहले तो शहर की प्राथमिकताओं के आधार पर कार्य शुरु किया जाना चाहिए। मसलन, अगर शहर में ड्रेनेज सिस्टम विकसित नहीं हुआ है तो सबसे पहले यह कार्य होना चाहिए। विभाग को प्राथमिकताएं तय करनी होगी। नहीं तो ऐसे ही चलता रहेगा। न कभी समस्याएं खत्म होगी, न कोई काम होगा। बुनियादी सुविधाओं के बहाल होने के बाद शहर को आर्थिक ²ष्टिकोण से विकसित करने की जरूरत है। ताकि लोगों के साथ-साथ नगर निगम का चौमुखी विकास हो सके। दैनिक जागरण अभियान अपना शहर, अपना नजरिया के दौरान शहरवासियों ने शहर को सुंदर बनाने को लेकर अपनी-अपनी राय दी। बेलवागंज के प्रदीप महतो की मानें तो शहर में कुछ भी व्यवस्थित नहीं है। चारों तरफ कुव्यवस्था पसरी नजर आती है। ऐसे में विकास की बात करना बेमानी होगी। वहीं, लक्ष्मीसागर के जयकुमार झा की मानें तो योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए नगर निगम को कमर कसनी होगी। साथ ही निगम कर्मियों को कामों की निगरानी करनी होगी। कटहलबाड़ी के रौशन कुमार ठाकुर ने बताया कि हर चौक-चौराहे पर महानगरों की तर्ज पर दुकानें बनाई जानी चाहिए। इससे जो दुकानदार सड़कों का अतिक्रमण कर सब्जियां बेचते हैं, उन्हें एक जगह भी मिल जाएगी। साथ ही साथ नगर निगम को आमदनी का एक स्त्रोत भी मिल जाएगा। विवि परिसर के ¨पटू कुमार की मानें तो काम को करने की इच्छाशक्ति होनी चाहिए। अगर नगर निगम चाहे तो सुंदर शहर का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। डेनवी रोड के अमितेश कुमार की मानें तो सबसे पहले तो नालों को अतिक्रमणमुक्त कराने की जरुरत है। इसके कारण नालों की सफाई नहीं हो पाती है। बारिश के दिनों में पूरा शहर जलमग्न हो जाता है। आजमनगर की शुभा कुमारी की मानें तो शहर में कहीं भी सही ढ़ग से चौड़ी सड़कों का निर्माण नहीं किया गया। इसका मुख्य कारण लोगों का सड़क को अतिक्रमण करना है। नगर निगम को इसे खाली कराकर सड़कों को चौड़ा करना चाहिए।
कहते हैं शहरवासी
सड़कों पर अतिक्रमण न लगे, इसके लिए समय-समय पर इसकी निगरानी होनी चाहिए। दोषियों पर कार्रवाई व जुर्माना का प्रावधान हो। इससे समस्या स्वयं समाप्त हो जाएगी। बुनियादी सुविधाओं पर नगर निगम को ध्यान देना चाहिए।
इंदर पासवान।
देखिए, अगर शहर को सुंदर बनाना है तो नगर निगम को कठोर कार्रवाई करनी होगी। केवल एक दिन अतिक्रमण हटाने से काम नहीं चलेगा। अतिक्रमण के कारण सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। निगम इससे निजात दिलाने में विफल साबित हो रहा है।
प्रवीण साह।
महानगरों में कैसी सफाई की जाती है, इससे दरभंगा नगर निगम को सीख लेनी चाहिए। यहां तो दिन के 12 बजे सड़कों पर सफाई अभियान चलाया जाता है। कैसी होगी ऐसे में सफाई। लोगों को स्वंय आगे आना होगा। अपने आसपास सफाई रखनी होगी।
आभाष झा।
केवल घोषणा मात्र से शहर को सुंदर नहीं बनाया जा सकता। इसके लिए नगर निगम को पहल करनी होगी। सफाई के मद में करोड़ों रुपये फूंके जा रहे है। लेकिन साफ-सफाई के नाम पर चारों तरफ गंदगी का अंबार दिख रहा है।
अमित कुमार।
शहर में दो पालियों में सफाई कार्य होना चाहिए। अभी केवल एक पाली में ही सफाई हो रही है। दूसरी बात यह है कि नगर निगम के पास सबसे पहले अपना डं¨पग ग्राउंड होना चाहिए। अभी तो शहर का कचरा शहर में ही जहां-तहां गिराया जा रहा है।
विक्की ¨सह।
--------