बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत वितरण शीघ्र : डीएम
कमला बलान नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से बाढ प्रभावित गांवों की स्थिति और गंभीर होती जा रही है।
By Edited By: Published: Sat, 30 Jul 2016 12:52 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2016 12:52 AM (IST)
दरभंगा। कमला बलान नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से बाढ प्रभावित गांवों की स्थिति और गंभीर होती जा रही है। इस बाबत जिला पदाधिकारी डॉ.चंद्र शेखर ¨सह ने कमला बलान पश्चिमी तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ राकेश रौशन को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा। पीड़ितों के बीच प्लास्टिक का वितरण करने व तटबंध पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सूची तैयार की जा रही है। बहुत जल्द राहत का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। एसडीओ मो. शफीक ने बताया कि उसड़ी, उजुआ सिमरटोका व तिलकेश्वर भी नाव की जरूरत पड़ गई है। इन जगहों पर नाव मुहैया कराने के लिए बीडीओ को कहा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें