हत्या मामले में आरोपी का घर कुर्क
जाले थाना क्षेत्र के वशंत गांव में दहेज हत्या मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी पति वीरेन्द्र राम के घर की कुर्की जब्ती की।
दरभंगा। जाले थाना क्षेत्र के वशंत गांव में दहेज हत्या मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी पति वीरेन्द्र राम के घर की कुर्की जब्ती की। थानाध्यक्ष जनार्दन ¨सह स्वयं दल बल के साथ मौजूद थे। उन्होंने अपनी निगरानी में नामजद अभियुक्त के घर की किवाड़, चौकठ सहित घर में रखे कई समान को जब्त कर लिया। बताया जाता है कि फरार वारंटी वीरेन्द्र राम ने पहली पत्नी के मौत बाद दूसरी शादी सीतामढ़ी जिले के बघारी गांव की इंदु देवी के साथ की। इससे तीन पुत्री व एक पुत्र भी है। लेकिन, उसने अपनी पत्नी की हत्या लाठी-डंडे से पीटकर कर दी। फरार रहने के दौरान उसने दिल्ली में एक और शादी कर ली है। पुलिस के पहुंचने की भनक से वह वहां से भी फरार है। वहीं पुलिस ने धनकौल गांव में छापेमारी कर फरार वारंटी अर्जुन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि छेड़खानी मामले उसकी खोज लंबे दिनों से थी।