गिरफ्तारी वारंट के बावजूद नहीं हुई गवाही
गिरफ्तारी वारंट निर्गत किये जाने के बाद भी कमतौल थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी विजय कुमार भारती अदालत में गवाही देने नहीं आ रहे हैं।
By Edited By: Published: Tue, 23 Aug 2016 11:22 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 11:22 PM (IST)
दरभंगा। गिरफ्तारी वारंट निर्गत किये जाने के बाद भी कमतौल थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी विजय कुमार भारती अदालत में गवाही देने नहीं आ रहे हैं। एपीपी अरुणाम्बर झा ने बताया कि प्रथम अपर जिला एवम् सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट में दहेज हत्या से संबंधित सत्रवाद संख्या -270/10 कांड के अनुसंधानक श्री भारती की गवाही के लिए वर्षो से लंबित है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें