शराब बंदी के नए नियम का विरोध शुरू
शराब बंदी को लेकर बनाए गए नए नियम पर लोकतांत्रिक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम कुमार ¨सह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अंग्रेजी शासन कायम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि फरमान से लोगों में दशहत है।
By Edited By: Published: Sun, 31 Jul 2016 01:20 AM (IST)Updated: Sun, 31 Jul 2016 01:20 AM (IST)
दरभंगा । शराब बंदी को लेकर बनाए गए नए नियम पर लोकतांत्रिक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम कुमार ¨सह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अंग्रेजी शासन कायम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि फरमान से लोगों में दशहत है। मुख्यमंत्री के अच्छे कार्यों को भूल कर लोग जनविरोधी व तुगलकी निर्णयों से हैरान हैं। उन्होंने कहा है कि नशा मुक्ति अभियान चलना अच्छी बात है। लेकिन, कोई चुराकर शराब पीता है तो समाज के लोग कैसे दोषी हो सकते हैं। नए नियम का आने वाले दिनों में दुरूपयोग होना तय है। इसलिए इसका अभी से विरोध होना जरूरी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें