एसडीओ ने बाढ़ प्रभावितों से की मुलाकात
कमला बलान व कोशी नदी में उफान से घनश्यामपुर व किरतपुर प्रखंड के दो दर्जन से अधिक गांवों में शनिवार को भी बाढ़ की स्थिति ¨चता जनक बनी रही। कमला बलान आज भी खतरे के निशान से आधा मीटर उपर बह रही थी। हालांकि, कोशी नदी के जलस्तर में कमी आई है।
दरभंगा। कमला बलान व कोशी नदी में उफान से घनश्यामपुर व किरतपुर प्रखंड के दो दर्जन से अधिक गांवों में शनिवार को भी बाढ़ की स्थिति ¨चता जनक बनी रही। कमला बलान आज भी खतरे के निशान से आधा मीटर उपर बह रही थी। हालांकि, कोशी नदी के जलस्तर में कमी आई है। लेकिन, बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। एसडीओ मो. शफीक ने दोनों नदी के तटबंध का जायजा लिया। वे नाव से सफर कर वर्दीपुर, ककोडवा, लक्ष्मीपुर आदि गांवों के प्रभावित लोगों से बात कर परेशानी से अवगत हुए। मौके पर सीओ अमरेन्द्र कुमार ¨सह, थानाध्यक्ष दिगंबर कुमार सहित कई अधिकारी साथ थे।